पीजीटीआई: 22-25 सितंबर के बीच बेंगलुरु ओपन 2026 का आयोजन, 1 करोड़ रुपए इनामी राशि (पीजीटीआई: 22-25 सितंबर के बीच बेंगलुरु ओपन 2026 का आयोजन, 1 करोड़ रुपए इनामी राशि)
कर्नाटक गोल्फ एसोसिएशन (केजीए) में 22 से 25 सितंबर के बीच बेंगलुरु ओपन 2026 का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट में 1 करोड़ रुपए की इनामी राशि रखी गई है।
इस इवेंट में 132 गोल्फर हिस्सा लेंगे, जिनमें 131 प्रोफेशनल और एक एमेच्योर शामिल हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रमुख भारतीय प्रोफेशनल्स में डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट के लीडर सप्तक तलवार, हनी बैसोया, वीर अहलावत, अक्षय शर्मा, राशिद खान और खालिन जोशी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
सप्तक तलवार और वीर अहलावत, जो इंडियनऑयल द्वारा प्रायोजित बेंगलुरु ओपन 2026 में हिस्सा ले रहे हैं, अगले हफ्ते जापान में होने वाले एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके साथ पिछले साल के डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट चैंपियन युवराज संधू भी होंगे।