पीएसए चैलेंजर टूर स्क्वैश: मुंबई इवेंट के पहले राउंड में ओम सेमवाल ने ह्यूगो जेन को हराया (Image Source: IANS)
पीएसए चैलेंजर टूर-मुंबई के पुरुष वर्ग के पहले राउंड में सोमवार को भारत के ओम सेमवाल ने स्पेन के ह्यूगो जेन को 15-13, 8-11, 11-6, 8-11, 11-9 से मात दी। जुहू विले पार्ले जिमखाना (जेवीपीजी) क्लब में यह मुकाबला 69 मिनट तक चला।
भारतीय फैंस की निगाहें टॉप सिंगल्स स्टार्स वेलावन सेंथिलकुमार और तन्वी खन्ना पर होंगी, जो देश में नंबर 3 रैंक पर हैं। वेलावन सेंथिलकुमार 3 जुलाई को खत्म होने वाले इस टूर्नामेंट में 15 देशों के खिलाड़ियों के बीच भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे।
इस टूर्नामेंट में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग पीएसए चैलेंजर इवेंट्स होंगे। हर इवेंट में 15,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि और अहम रैंकिंग प्वाइंट्स मिलेंगे। टूर्नामेंट के सभी पांचों दिनों में कड़े मुकाबले की उम्मीद है।