कतर की राजधानी दोहा में शनिवार को खेले गए सीजन के पहले पीएसए प्लैटिनम टूर्नामेंट कतर क्लासिक (2,42,000 यूएस डॉलर इनामी राशि) के महिला एकल के पहले दौर में वर्ल्ड नंबर-20 अनाहत सिंह ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाली मिस्र की फरीदा मोहम्मद को चार गेम में हराकर शानदार जीत दर्ज की।
जुलाई में जूनियर वर्ल्ड चैंपियन बनीं 18 वर्षीय खिलाड़ी अनाहत ने वर्ल्ड नंबर 16 फरीदा को 13-11, 3-11, 11-7, 11-7 से हराया। अब वह बेल्जियम की वर्ल्ड नंबर 9 टिने गिलिस के खिलाफ खेलेंगी। वर्ल्ड नंबर 24 अभय सिंह और वर्ल्ड नंबर 38 वीर चोटरानी अपने पुरुष वर्ग के शुरुआती दौर में क्रमशः स्विट्जरलैंड के वर्ल्ड नंबर 22 दिमित्री स्टीनमैन और न्यूजीलैंड के वर्ल्ड नंबर 2 पॉल कोल के खिलाफ खेलेंगे।
अनाहत, अभय और चोटरानी समेत तन्वी खन्ना, इस महीने जापान में होने वाले एशियन गेम्स में स्क्वैश सिंगल्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, तीन बार के वर्ल्ड जूनियर चैंपियन मोहम्मद जकारिया को राफेल कैंड्रा के शानदार खेल का सामना करने के बाद दूसरे दौर में अपनी जगह बनानी पड़ी।