राही सरनोबत एक भारतीय स्पोर्ट शूटर हैं। वे 25 मीटर पिस्टल इवेंट की विशेषज्ञ हैं। सरनोबत ने एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, दक्षिण एशियाई खेल, विश्व कप और कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में देश के लिए गोल्ड जीते हैं।
राही सरनोबत का जन्म 30 अक्टूबर 1990 को कोल्हापुर, महाराष्ट्र में हुआ था। शुक्रवार को अपना 36वां जन्मदिन मना रहीं सरनोबत का पूरा नाम राही जीवन सरनोबत है। स्कूल के दिनों में सरनोबत को एनसीसी ट्रेनिंग के दौरान फायरआर्म्स (बंदूक, पिस्तौल) से परिचित कराया गया था।
उन्होंने कम उम्र से ही फायरआर्म्स चलाने में अपनी दक्षता दिखाई। एक स्पोर्ट के तौर पर शूटिंग में उनकी दिलचस्पी तब बढ़ी, जब उनकी स्कूल सीनियर तेजस्विनी सावंत ने 2006 कॉमनवेल्थ गेम्स में शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता। सरनोबत को शुरुआती दिनों में सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ा था। मुंबई में ट्रेनिंग के लिए जाने के बाद उन्हें बेहतर सुविधाएँ मिलीं।