फुलहम को प्रीमियर लीग 2026-27 सीजन में अभी एक भी पॉइंट नहीं मिला है। हेड कोच अल्वारो अर्बेलोआ ने साफ कर दिया है कि खराब नतीजों से उनके खिलाड़ियों से उम्मीद का स्तर नहीं बदलेंगे। उन्होंने कहा कि हम क्रेवन कॉटेज में एक अटैकिंग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
स्पेन के अर्बेलोआ का मानना है कि उनकी सोच यह तय करेगी कि वे उनके कार्यकाल की मुश्किल शुरुआत को कैसे संभालते हैं।
आर्बेओला ने जियोस्टार से कहा, "मेरा हमेशा से मानना है कि परिणाम मायने रखते हैं, लेकिन दृष्टिकोण सबसे ज्यादा मायने रखता है। आप हर स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया देते हैं, चाहे हालात कैसे भी हों, यह आपको एक टीम के तौर पर दिखाता है। आपको फाइनल व्हिसल तक लड़ते रहना होगा। इस मानसिकता से कोई समझौता नहीं हो सकता। मैं हर मैच में अपने खिलाड़ियों से यही उम्मीद करता हूं। चाहे हम जीत रहे हों, हार रहे हों, या मुश्किलों का सामना कर रहे हों, अप्रोच वही रहना चाहिए। हम पिच पर होने वाली हर चीज को नियंत्रित नहीं कर सकते, लेकिन अपनी कोशिश और अपनी मानसिकता को कर सकते हैं। यही हमें पूरे सीजन में आगे ले जाएगा।"