रुमेश पथिरगे की हंगरी से श्रीलंका लौटते समय जैवलिन खराब हुई, सोशल मीडिया पर दी जानकारी (रुमेश पथिरगे की हंगरी से श्रीलंका लौटते समय जैवलिन खराब हुई, सोशल मीडिया पर दी जानकारी )
वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप जीतने के बाद श्रीलंका के जैवलिन स्टार रुमेश थरंगा पथिरगे को घर वापसी के समय एक बुरा झटका लगा। हंगरी से लौटते समय पथिरगे की चार खास कॉम्पिटिशन जैवलिन खराब हो गईं।
पथिरगे ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने खराब जैवलिन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "बैड लक"। एक अन्य स्टोरी में पथिरगे ने एयरलाइंस की भी आलोचना की और टूटे हुए हीट इमोजी के साथ 'थैंक यू टर्किश एयरलाइंस' लिखा।
श्रीलंका के न्यूजवायर के मुताबिक, इस घटना को लेकर एयरलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई है।