बोर्नमाउथ ट्रांसफर पर सांचेज का बयान, बोले- यह सभी के लिए फायदे का सौदा (Image Source: IANS)
![]()
सेविला के विंग-बैक जुआनलू सांचेज प्रीमियर लीग क्लब बोर्नमाउथ में शामिल होने के बेहद करीब हैं। डिफेंडर ने बुधवार को खुद इस संभावित ट्रांसफर की पुष्टि की है।
'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार, 22 वर्षीय खिलाड़ी ने सेविला एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। उस समय जुआनलू सांचेज डील पूरी करने के लिए इंग्लैंड जाने की तैयारी कर रहे थे। इस डील के तहत वह जून 2030 तक क्लब के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे, जिसके कोच अब मार्को रोज हैं।