संदीप कुमार: रेस वॉकिंग को देश में दिलाई बड़ी पहचान (Image Source: IANS)
भारतीय एथलेटिक्स में संदीप कुमार का नाम बेहद जाना पहचाना है। संदीप ने ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया है।
संदीप कुमार का जन्म 1 मई 1986 को महेंद्रगढ़, हरियाणा में हुआ था। उनका पूरा नाम संदीप कुमार पुनिया है। वह भारतीय सेना में कार्यरत हैं। संदीप की दिलचस्पी बचपन से ही खेलकुद में रही, लेकिन उन्होंने उस खेल को चुना जिसकी लोकप्रियता देश में बहुत कम है। पैदल दौड़ (रेस वॉकिंग) के महारथी संदीप ने इस खेल में ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया है।
एक साधारण परिवार से संबंध रखने वाले संदीप का ओलंपिक तक का सफर उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रदर्शन का परिणाम है। पैदल दौड़ में संदीप ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।