यूएस ओपन 2026 महिला एकल का फाइनल मुकाबला दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एलेना रायबाकिना और दुनिया की नंबर 2 खिलाड़ी एरिना सबालेंका के बीच रविवार को आर्थर ऐश स्टेडियम में खेला जाना है। रायबाकिना ने सबालेंका के खिलाफ अपनी रणनीति पर बात की है।
एलेना रायबाकिना ने जियोहॉटस्टार पर कहा, "हम एक-दूसरे को काफी अच्छी तरह जानते हैं और एक-दूसरे के खिलाफ कई बार खेल चुके हैं। हां, बस जरूरी मौकों पर आक्रामक रहने की कोशिश करें, उनके पॉइंट तय करने का इंतजार न करें, और रैलियों में टॉप पर रहने की कोशिश करें, तभी आप हावी हो पाएंगे।"
उन्होंने कहा, "मेरा यूएस ओपन में खेलना सौ प्रतिशत पक्का नहीं था। पहले कुछ मैचों में, मैं अपने पैर के बारे में सोच रही थी और सहज नहीं थी। फिर, धीरे-धीरे, मेरा फोकस इस बात पर गया कि मैं कोर्ट पर क्या गलत कर रही थी और मुझे किसमें सुधार करने की जरूरत है। धीरे-धीरे मुझे अपना रास्ता मिल गया। कुछ बहुत मुश्किल विरोधी और शानदार मैच भी थे। मुझे लगता है कि कुछ तो पक्का मेरे पक्ष में हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि फाइनल के दिन, मैं अपना बेस्ट कर पाऊंगी और इससे मुझे सफलता भी मिलेगी।"