सिंगापुर ओपन 2026: मौजूदा वर्ल्ड चैंपियंस को हराकर मेंस डबल्स के फाइनल में पहुंची सात्विक-चिराग की ज (Image Source: IANS)
भारत की शीर्ष मेंस डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शनिवार को सिंगापुर ओपन बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड सीरीज सुपर 750 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने कोरिया के वर्ल्ड चैंपियन किम वोन हो और सियो सेउंग जे के खिलाफ 21-19, 21-18 से जीत दर्ज की। यह मुकाबला 52 मिनट तक चला।
भारतीय जोड़ी ने इस साल के अपने दूसरे वर्ल्ड टूर फाइनल में जगह बनाई है। वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट इस साल की शुरुआत में थाईलैंड ओपन में उप-विजेता रहे थे।
सेमीफाइनल में, सात्विक और चिराग ने कोरियन जोड़ी के खिलाफ दोनों गेम में शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद शानदार वापसी की। भारतीय जोड़ी पहले गेम में 8-13 और फिर 13-17 से पीछे चल रही थी, लेकिन दबाव में भी अपना संयम बनाए रखा और गेम जीत लिया।