सोमाली रेफरी आर्टन को फीफा विश्व कप की पूरी सैलरी मिलेगी: रिपोर्ट (Image Source: IANS)
सोमालिया के रेफरी उमर अब्दुलकादिर आर्टन को फीफा विश्व कप 2026 में घोषित रेफरी थे। अमेरिका द्वारा एंट्री न दिए जाने के बाद उन्हें टूर्नामेंट से हटना पड़ा था। यह उनके लिए निराशाजनक था। निराशा के बीच उनके लिए एक अच्छी खबर आई है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ल्ड गवर्निंग बॉडी ने फैसला किया है कि आर्टन को टूर्नामेंट के लिए मैच अधिकारियों के तौर पर मिलने वाला पूरा मेहनताना मिलेगा। इसके पीछे फीफा का तर्क आर्टन को किसी भी वित्तीय समस्या से पड़ने से बचाना है।
34 साल के आर्टन, फीफा द्वारा चुने गए 52 रेफरी में से एक थे। उन्हें 11 जून से 19 जुलाई तक कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका द्वारा मिलकर आयोजित किए जा रहे विश्व कप फाइनल में रेफरी करने के लिए चुना गया था। वह फीफा वर्ल्ड कप में किसी मैच की जिम्मेदारी संभालने वाले पहले सोमाली रेफरी बनने वाले थे।