स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस ने महिलाओं का बैलन डी’ओर जीता, बोनमाटी की बराबरी की (स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस ने महिलाओं का बैलन डी’ओर जीता, बोनमाटी की बराबरी की )
स्पेन की मिडफील्डर एलेक्सिया पुटेलस ने 2026 का 'बैलन डी’ओर' पुरस्कार जीता है। एलेक्सिया ने तीसरी बार यह पुरस्कार जीता है। वहीं, यह लगातार छठा साल है, जब स्पेन की किसी महिला फुटबॉलर ने इस सम्मान को हासिल किया है।
एलेक्सिया पुटेलस 2021 और 2022 में भी 'बैलन डी’ओर' जीत चुकी हैं। पुटेलस ने स्पेन की अपनी साथी ऐताना बोनमाटी के रिकॉर्ड की बराबरी की। बोनमाटी ने 2023, 2024 और 2025 में लगातार तीन साल यह सम्मान हासिल किया था।
पुटेलस को फीफा की टॉप-50 रैंकिंग वाले देशों के पत्रकारों के एक इंटरनेशनल पैनल से सबसे ज्यादा वोट मिले। पुटेलस के साथ सम्मान की रेस में बार्सिलोना की स्ट्राइकर इवा पाजोर और मैनचेस्टर सिटी की फॉरवर्ड खदीजा शॉ भी थीं। पाजोर दूसरे, जबकि खदीजा तीसरे नंबर पर रहीं।