टेनेरिफे फॉरवर्ड जीसस डी मिगुएल की मौत की जांच में जुटी स्पेनिश पुलिस (टेनेरिफे फॉरवर्ड जीसस डी मिगुएल की मौत की जांच में जुटी स्पेनिश पुलिस)
स्पेनिश पुलिस ने सीडी टेनेरिफ के फॉरवर्ड जीसस डी मिगुएल की मौत के मामले में 'अनजाने में हुई हत्या' की संभावना को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। स्पेन के सेकंड डिवीजन के एक मैच के दौरान, विरोधी टीम के गोलकीपर से मैदान पर हुई टक्कर में जीसस डी मिगुएल को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
सोमवार को 'एस्तादियो हेलियोडोरो रोड्रिग्ज लोपेज' में खेले गए मैच के अंतिम क्षणों में, 30 वर्षीय स्ट्राइकर की टक्कर एंडोरा के गोलकीपर जीसस ओवोनों से हो गई, जिससे उनके सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाने से पहले, मेडिकल टीम ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।
'ईएसपीएन' के अनुसार, स्पेन की नेशनल पुलिस ने मंगलवार को पुष्टि की है कि इस घटना से जुड़े हालात की जांच शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया में सरकारी वकीलों के भी शामिल होने की उम्मीद है।