Sports Minister Dr. Mansukh Mandaviya presents Major Dhyan Chand Khel Ratna award to Satwiksairaj Ra (Image Source: IANS)
Major Dhyan Chand Khel Ratna: युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुरुवार को स्टार भारतीय बैडमिंटन पुरुष युगल जोड़ी, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया।
इस जोड़ी को पिछले साल प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की गयी थी, लेकिन मलेशिया ओपन सुपर 1000 के कारण वे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो सके।
मांडविया ने एक्स पर पोस्ट किया, "आज नई दिल्ली में हमारे बैडमिंटन चैंपियन चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार कोर्ट पर उनके समर्पण और असाधारण प्रदर्शन का प्रमाण है। मैं उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"