TN to launch talent research wing, strengthen sports infrastructure in all districts (Image Source: IANS)
तमिलनाडु सरकार राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है। सरकार खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, खिलाड़ियों के कल्याण और प्रतिभाओं की पहचान के लिए कई नई योजनाएं लागू करने जा रही है।
इसी सिलसिले में मंगलवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिलनाडु के लोक निर्माण एवं खेल विकास मंत्री आधव अर्जुना की अध्यक्षता में खेल विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जोसेफ विजय राज्य की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक विजन परियोजनाओं को लागू कर रहे हैं और खेल क्षेत्र इस रोडमैप का अहम हिस्सा है।