एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर इवेंट के मेंस सिंगल्स के शुरुआती राउंड में अरिहंत केएस ने स्विट्जरलैंड के लिएंड्रो मैनहार्ट को 11-6, 9-11, 13-11, 11-4 से हराया।
सोमवार को कोलकाता में महिलाओं के पहले राउंड के मुकाबलों में, पूजा आरती रघु ने वापसी करते हुए काशवी मंगल को 13-15, 11-6, 11-6, 7-11, 11-9 से हराया। एक अन्य भारतीय खिलाड़ी, अनन्या नारायणन ने आहना सिंह को 8-11, 11-2, 11-8, 11-8 से मात दी, जबकि वसुंधरा नंगारे ने अपनी ही देश की खिलाड़ी जेनेट विधि को 11-8, 11-5, 11-5 से शिकस्त दी।
एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर ने अब तक इंदौर, मुंबई और चेन्नई में इवेंट आयोजित किए हैं और अब यह कोलकाता में हो रहा है। पुरुषों के वर्ग में भारत की उम्मीदें चौथे सीड सूरज कुमार चंद और आठवें रैंक वाले ओम सेमवाल पर टिकी होंगी, जबकि राहुल बैठा और संदेश पलानीवेल रविकुमार टॉप-10 से ठीक बाहर हैं।