स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर: सूरज ने मेनशावी को हराया, संदेश ने वजीराली को चौंकाया (Image Source: IANS)
एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर में मंगलवार को पुरुष प्री-क्वार्टर फाइनल में सूरज कुमार चंद ने मिस्र के हसन मेनशावी के खिलाफ 11-4, 8-11, 11-2, 9-11, 11-8 से जीत हासिल की। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी स्क्वैश चैंपियनशिप में सिंगल्स का खिताब जीतने वाले सूरज कुमार चंद ने यह मुकाबला 73 मिनट में अपने नाम किया।
एक अन्य रोमांचक मुकाबले में, संदेश पलानीवेल रविकुमार ने 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए छठे सीड अयान वजीराली को 6-11, 10-12, 11-5, 11-6, 11-7 से मात देकर मेंस क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, महिलाओं के वर्ग में, टॉप सीड तन्वी खन्ना ने वसुंधरा नंगारे को सीधे गेम में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इससे पहले, सोमवार को पुरुष सिंगल्स के शुरुआती दौर में अरिहंत केएस ने स्विट्जरलैंड के लिएंड्रो मैनहार्ट को 11-6, 9-11, 13-11, 11-4 से मात दी।