श्रीशंकर से ऐसी वापसी की उम्मीद नहीं थी, उस पर मुझे गर्व है: एस. मुरली (Image Source: IANS)
भारत के मुरली श्रीशंकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की लंबी कूद में 8.09 मीटर के शानदार प्रयास के साथ रजत पदक जीता। मुरली श्रीशंकर की इस उपलब्धि पर उनके पिता और कोच एस. मुरली ने प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि इंजरी के बाद श्रीशंकर के ऐसे करिश्माई वापसी की उम्मीद नहीं थी।
एस. मुरली ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत ही गर्व का समय है। उसने बहुत ही खतरनाक इंजरी से रिकवर करते हुए वापसी की है। हमने नहीं सोचा था कि इंजरी से वापसी के बाद वह इतना शानदार प्रदर्शन करेगा।"
उन्होंने कहा कि इंजरी के बाद उसकी सर्जरी हुई। इसके बाद 6 से 7 महीने का समय रिहैब में लगा। श्रीशंकर अपनी मेहनत और समर्पण की बदौलत ही इतनी शानदार और यादगार वापसी कर सका।