टेनिस: करण सिंह ने जीता आईटीएफ एम15 बाली में सिंगल्स का खिताब (टेनिस: करण सिंह ने जीता आईटीएफ एम15 बाली में सिंगल्स का खिताब)
भारत के करण सिंह ने आईटीएफ मेंस वर्ल्ड टेनिस टूर एम15 में मेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। यह उनके करियर का चौथा खिताब है, जो 2026 सीजन का तीसरा और सिंगल्स में दूसरा खिताब भी है।
इंडोनेशिया के बाली में खेली गई प्रतियोगिता में चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी (एटीपी 604) ने हार्ड कोर्ट पर खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड के पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इसाक बेक्रॉफ्ट को 7-5, 7-6(3) से हराकर खिताब अपने नाम किया।
करण के लिए यह एक शानदार सफर रहा; जिन्होंने बगैर कोई सेट गंवाए चैंपियनशिप जीतकर पूरे हफ्ते बेहतरीन टेनिस खेला। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशियाई क्वालीफायर गुनावन ट्रिस्मुवंतारा को 6-3, 7-5 से मात दी।