थाईलैंड ओपन: सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में, सिंधु को यामागुची ने हराया (Image Source: IANS)
भारत की शीर्ष पुरुष जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी शुक्रवार को थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए।
टॉप सीडेड भारतीय पुरुष डबल टीम ने जापान के ताकुमी नोमुरा और युइची शिमोगामी के खिलाफ 41 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 21-13 से जीत हासिल की। यह 2026 में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर इवेंट में उनका पहला सेमीफाइनल है।
जापानी जोड़ी के खिलाफ पहली बार खेलते हुए, सात्विक और चिराग शुरू से नियंत्रण में थे। भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में 10-0 की शानदार बढ़त बना ली थी।