ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शटलर चेन यू फी ने दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई है, लेकिन एक खिताब अभी भी उनसे दूर है। यह चीनी स्टार बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड की तलाश में लौट रही हैं। चेन यू फी का मानना है कि सबसे बड़ी चुनौती कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि वह खुद हैं।
नई दिल्ली का इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम 17-23 अगस्त के बीच बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत से पहले चेन ने पत्रकारों से कहा, "सबसे बड़ी रुकावट मैं खुद हूं। अगर मैं खुद पर काबू पा लूं, तो सब ठीक हो जाएगा।"
उल्लेखनीय है कि चेन यू फी पिछले साल चेन वर्ल्ड टाइटल के बहुत करीब पहुंच गई थीं; वह पेरिस में फाइनल तक पहुंचीं, लेकिन जापान की अकाने यामागुची से हार का सामना करना पड़ा। यामागुची ने उन्हें चाइना ओपन के फाइनल में भी हराया था, जबकि 2026 सीजन में वह थाईलैंड ओपन और मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में और सिंगापुर और इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची हैं।