अप्रैल 2027 में तय होगा ब्रिस्बेन 2032 ओलंपिक का अंतिम खेल कार्यक्रम (अप्रैल 2027 में तय होगा ब्रिस्बेन 2032 ओलंपिक का अंतिम खेल कार्यक्रम)
ब्रिस्बेन 2032 ओलंपिक गेम्स के लिए खेल कार्यक्रम को अप्रैल 2027 में होने वाले आईओसी के 147वें सत्र में अंतिम रूप दिया जाएगा। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने यह घोषणा की।
यह सत्र डोमिनिकन गणराज्य के पुंटा काना में आयोजित किया जाएगा। डकार 2026 यूथ ओलंपिक गेम्स से पहले डकार में हुई एक बैठक में, आईओसी कार्यकारी बोर्ड ने इस संशोधित समय-सीमा को मंजूरी दी।
ब्रिस्बेन 2032 पहला ऐसा ओलंपिक खेल होगा, जिसमें खेल कार्यक्रम तय करने के लिए आईओसी की नई कार्यप्रणाली लागू की जाएगी। इसे आईओसी के 'फिट फॉर द फ्यूचर' (भविष्य के लिए उपयुक्त) सुधारों के तहत पेश किया गया है।