तिरुवनंतपुरम: डॉ. मनसुख मांडविया ने साइकिलिंग बाय द सी कार्यक्रम में हिस्सा लिया (Image Source: IANS)
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को 'साइकिलिंग बाय द सी' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 'फिट इंडिया मूवमेंट' के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम में चक्का आईटीआई से संकुमुघम बीच साइकिल चलाई। स्थानीय साइकिलिंग क्लब के 250 से ज्यादा सदस्य इस आयोजन में शामिल हुए।
मनसुख मांडविया ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट साझा करते हुए इस कार्यक्रम की जानकारी दी है।
इस मौके पर मांडविया ने कहा, "तिरुवनंतपुरम में साइकिल चलाने का अनुभव बेहतरीन रहा। स्थानीय क्लब के 250 से ज्यादा युवा सदस्यों आयोजन में हिस्सा लिया।"