थॉमस और उबर कप: लक्ष्य सेन की कोहनी में चोट, नहीं खेलेंगे सेमीफाइनल मैच (Image Source: IANS)
थॉमस और उबर कप फाइनल्स 2026 में मेंस सिंगल्स खिलाड़ी लक्ष्य सेन, शनिवार को फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्हें क्वार्टरफाइनल मैच के दौरान जमीन पर बार-बार डाइव लगाने के कारण कोहनी में चोट लग गई थी।
टीम के मेडिकल स्टाफ ने जांच-पड़ताल के बाद एहतियातन लक्ष्य को सेमीफाइनल मुकाबला न खेलने की सलाह दी है, ताकि लक्ष्य को ठीक होने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। अगर भारत फाइनल में पहुंचता है, तो वह पूरी तरह से फिट हों।
वर्ल्ड नंबर 6 खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने क्वार्टरफाइनल में भारत को जीत की शुरुआत दिलाई। उन्होंने दूसरे गेम में दो मैच प्वाइंट्स बचाते हुए, चाऊ टिएन चेन को 18-21, 22-20, 21-17 से शिकस्त दी। यह मैच 1 घंटे 28 मिनट तक चला।