क्वींस क्लब में टॉमी पॉल ने दर्ज की लगातार 7वीं जीत (Image Source: IANS)
एचएसबीसी चैंपियनशिप में अमेरिका के टॉमी पॉल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पॉल ने गुरुवार को लंदन के क्वींस क्लब में बोटिक वैन डी जैंडशल्प को 7-6(5), 6-3 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
29 वर्षीय पॉल ने दूसरे दौर के कड़े मुकाबले को अपने नाम करते हुए ग्रास-कोर्ट एटीपी 500 इवेंट में अपनी जीत का सिलसिला सात मैचों तक बढ़ा दिया।
पिछले साल पॉल चोट के कारण इवेंट नहीं खेले थे, लेकिन रिकवरी के बाद खराब शुरुआत से उबरते हुए कई शानदार विनर्स लगाए और क्वार्टर फाइनल में वापसी पक्की की।