ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए जा रहे हमलों में दो जूडो खिलाड़ी हुसैन पौरसैदी और हामिदरेजा जहानबख्श अपनी जान गंवा बैठे। इन दोनों ही खिलाड़ियों के पास काफी अनुभव मौजूद था और जूडो के खेल में पौरसैदी और जहानबख्श ने काफी नाम कमाया। ईरान के जूडो महासंघ ने ईरानी खेल सुविधाओं और खिलाड़ियों को निशाना बनाने वाले इन हमलों की कड़ी निंदा की है।
महासंघ ने ईरानी राष्ट्र और जूडो समुदाय के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "हम हुसैन पौरसैदी और हामिदरेजा जहानबख्श की शहादत पर शोक व्यक्त करते हैं। ये दोनों इस्लामिक गणराज्य ईरान के गौरवशाली सपूत थे, जो जूडो के चैंपियन थे और उन्होंने हमारे प्यारे ईरान की सुरक्षा की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। हम सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह उनकी आत्माओं को इमामों के साथ उच्च स्थान प्रदान करें और उनके परिवारों को धैर्य तथा महान प्रतिफल प्रदान करें।"