अंडर-18: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने अंतिम मुकाबला 3-3 से ड्रॉ खेला (Image Source: IANS)
भारत की अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी चार मुकाबलों की सीरीज 3-3 से ड्रॉ पर खत्म की। इसी के साथ भारतीय टीम ने चार मैचों की सीरीज एक जीत, दो ड्रॉ और एक हार के साथ समाप्त की।
बुधवार को उद्धव दास मेहता (भाई जी) सेंट्रल साई सेंटर में भारतीय पुरुष टीम ने मैच की शुरुआत जोरदार तरीके से की। मुकाबले के 10वें मिनट में करण गौतम ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। इसके बाद 14वें मिनट में बेन सिद्धार्थ ने एक फील्ड गोल किया।
हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की और दूसरे क्वार्टर में स्कोर बराबर कर दिया। जेट जॉनस्टोन ने 18वें और 25वें मिनट में दो अहम गोल दागते हुए हाफ-टाइम तक ऑस्ट्रेलिया को बराबरी पर ला दिया।