अंडर-18 विमेंस हॉकी एशिया कप: भारतीय टीम ने किया जीत के साथ आगाज, मलेशिया को 2-1 से हराया (Image Source: IANS)
भारतीय टीम ने अंडर-18 विमेंस हॉकी एशिया कप 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। शनिवार को पूल ए के अपने पहले मैच में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 2-1 से हराया।
15 साल की फॉरवर्ड नौशीन नाज मैच की स्टार बनकर उभरीं, उन्होंने भारत के लिए दोनों गोल किए। नाज को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। नाज के शानदार खेल ने भारत को तीन अहम पॉइंट दिलाने में मदद की।
शुरुआती क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक-दूसरे के डिफेंस को परखा, लेकिन किसी भी टीम के हाथ सफलता नहीं लग सकी। भारत ने ज्यादा पजेशन का फायदा उठाया और कई मौके बनाए, लेकिन मलेशिया का डिफेंस शुरुआती 15 मिनटों में भारतीय टीम को बढ़त लेने से रोकने में सफल रहा।