अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियनशिप: रशियन बॉक्सर को मात देकर आदित्य ने जीता गोल्ड मेडल (अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियनशिप: रशियन बॉक्सर को मात देकर आदित्य ने जीता गोल्ड मेडल)
अंडर-19 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मंगलवार को आदित्य ने पुरुषों के 55 किलोग्राम फाइनल मुकाबले में रूस के इस्लाम मैगोमेदोव को 4:1 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अंडर-19 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के इस संस्करण में भारत के लिए यह पहला गोल्ड मेडल है। भारत के नाम पहले ही दो ब्रॉन्ज मेडल सुनिश्चित हो चुके हैं।
मोंटेनेग्रो के बुडवा में आदित्य पुरुषों के 55 किलोग्राम सेमीफाइनल में अजरबैजान के निहात गासिमोव को हराकर, अंडर-19 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपनी वेट कैटेगरी के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बॉक्सर बने थे।
एशियन अंडर-19 सिल्वर मेडलिस्ट आदित्य ने तीनों राउंड में अपना दबदबा बनाए रखा और जजों से 5:0 का फैसला अपने पक्ष में हासिल किया।