अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप: मानसी लाथर ने रजत, तन्वी और कोमल ने जीता कांस्य पदक (Image Source: IANS)
भारतीय महिला कुश्ती टीम ने स्लोवाकिया में अपनी अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप की गिनती में तीन और पदक जोड़े। चैंपियनशिप के आखिरी दिन टीम ने एक रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए।
मानसी लाथर को 68 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में चीन की चेनलिंग सोंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मानसी डिफेंसिव बाउट 1-2 से हार गईं। इसके बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
तन्वी गुंडेश मगदुम ने 57 किग्रा भार वर्ग में कनाडा की एग्निया क्राकोवस्का को 10-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। वहीं, कोमल ने 59 किग्रा भार वर्ग में हंगरी की एडा बालाज को 5-2 से हराकर कांस्य पदक जीता।