पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत खेलों के जरिए वैश्विक स्तर पर भागीदारी लगातार मजबूत कर रहा है: रक्षा खडसे (पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत खेलों के जरिए वैश्विक स्तर पर भागीदारी लगातार मजबूत कर रहा है: रक्षा खडसे)
युवा मामले और खेल मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने भारत-न्यूजीलैंड के बीच अंडर-20 रग्बी सीरीज के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह सीरीज खेल कूटनीति को मजबूत करने, युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव दिलाने और खेल विकास में सहयोग बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है।
'खेल के माध्यम से एकता के 100 साल' पहल के तहत बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित यह सीरीज, भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों की एक सदी पूरी होने का प्रतीक है।
बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ। 'खेल के माध्यम से एकता के 100 साल' पहल के अंतर्गत आयोजित यह सीरीज दोनों देशों के खेल संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई।