अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने यूएफसी स्टार पूजा तोमर से मुलाकात की (अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने यूएफसी स्टार पूजा तोमर से मुलाकात की )
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट पूजा तोमर से मुलाकात की और अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) में उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों की तारीफ की। गोर ने पूजा के सफर को प्रेरणादायी उदाहरण बताया।
पूजा तोमर के साथ मुलाकात की तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए गोर ने उनकी तारीफ की।
गोर ने एक्स पर लिखा, "पूजा तोमर से मिलकर बहुत अच्छा लगा। वह यूएफसी में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय महिला हैं, और यूएफसी बाउट जीतने वाली पहली भारतीय फाइटर हैं। उनका सफर इस बात का एक शानदार उदाहरण है कि कैसे खेल लोगों को जोड़ सकते हैं और अगली पीढ़ी को प्रेरित कर सकते हैं।"