यूएस ओपन: कोको गॉफ ने इवा जोविक को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई (यूएस ओपन: कोको गॉफ ने इवा जोविक को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई )
कोको गॉफ ने इवा जोविक को हराकर यूएस ओपन 2026 महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। गॉफ ने जोविक को 6-1, 6-4 से हराया। हार के साथ ही यूएस ओपन में जोविक का अबतक का शानदार सफर समाप्त हो गया। वह पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे राउंड में पहुंची थीं।
इवा जोविक के खेल को देखते हुए उनसे कोको गॉफ के खिलाफ उलटफेर की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वह इसमें सफल नहीं रहीं। 18 साल की इस खिलाड़ी पर अनुभवी गॉफ ने सहज और शानदार जीत दर्ज की।
मैच की शुरुआत में गॉफ और जोविक के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिला, लेकिन एक बार लय पकड़ने के बाद गॉफ ने जोविक को कई मौका नहीं दिया। 2023 में चैंपियन रहीं गॉफ ने मैच पर मजबूत नियंत्रण स्थापित कर लिया। गॉफ ने जोविक की दो बार और सर्विस तोड़कर पहला सेट अपने नाम कर लिया।