यूएस ओपन: जेसिका पेगुला सेमीफाइनल में पहुंचीं, एरिना सबालेंका से होगा मुकाबला (यूएस ओपन: जेसिका पेगुला सेमीफाइनल में पहुंचीं, एरिना सबालेंका से होगा मुकाबला )
जेसिका पेगुला ने यूएस ओपन 2026 के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। आर्थर ऐश स्टेडियम में हुए मुकाबले में पेगुला ने एमा नवारो को 2 घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में 3-6, 6-4, 6-3 से हराया। जेसिका ने लगातार तीसरे सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
मैच की शुरुआत में पेगुला थोड़ी असहज दिख रही थीं। एमा नवारो ने उन्हें कुछ मुश्किल समय दिया, लेकिन पेगुला बेहतरीन वापसी की और मैच अपने नाम किया। जीत के बाद पेगुला के व्यवहार में राहत साफ दिख रही थी। उन्होंने कोर्ट पर मुश्किलों से लड़ने की बात मानी।
पेगुला ने जीत के बाद कहा, "यह सच में बहुत मुश्किल था। यहां उमस थी। मैं अपनी बेस्ट सर्व नहीं कर पा रही थी। मैं आज वहां बहुत सारी मुश्किलों से लड़ रही थी।"