यूएस ओपन: हार के बाद सबालेंका ने तोड़ा रैकेट, कहा- भावनाओं पर नियंत्रण रखना मुश्किल (यूएस ओपन: हार के बाद सबालेंका ने तोड़ा रैकेट, कहा- भावनाओं पर नियंत्रण रखना मुश्किल )
एरिना सबालेंका का लगातार तीसरी बार यूएस ओपन महिला एकल खिताब जीतने का सपना टूट गया। दुनिया की नंबर 2 खिलाड़ी बेलारूस की सबालेंका का सपना दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने तोड़ा।
रायबाकिना ने यूएस ओपन 2026 के महिला एकल फाइनल में सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से हराया।
सबालेंका हार के बाद बहुत ही निराश नजर आईं और गुस्से में उन्होंने अपना रैकेट तोड़ दिया। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सबालेंका ने रैकेट को जमीन पर पटक-पटक कल पूरी तरह टेढ़ा कर दिया है।