यूपी प्रोमेथियंस ने मंगलवार को मुंबई में हुई अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन 7 की नीलामी में भारत के टॉप स्टार मानव ठक्कर और दो बार की लीग एमवीपी यांग्जी लियू को एक शानदार जोड़ी के रूप में अपनी टीम में शामिल किया।
मौजूदा चैंपियन बर्नाडेट स्जोक्स 40 लाख टोकन के साथ सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं और दो बार की विजेता टीम डेम्पो गोवा चैलेंजर्स में शामिल हो गईं। वहीं, दीया चितले लगातार दूसरे साल सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बनीं और 37.4 लाख टोकन में पीबीजी पुणे जैगुअर्स टीम से जुड़ीं।
चितले के इंटरनेशनल डबल्स पार्टनर मानुष शाह को यू मुंबा टीटी ने 37.2 लाख टोकन में खरीदा, जिससे उनकी टीम की लाइन-अप और मजबूत हो गई, जिसमें पहले से ही आकाश पाल शामिल थे। 15 वर्षीय दिव्यांशी भौमिक बटलरफ्लाई यूटीटी टीम में शामिल होने वाली अब तक की सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं, जिन्हें साथियन ज्ञानशेखरन की कप्तानी वाली टीम दबंग दिल्ली टीटीसी में जगह मिल। वहीं, 16 वर्षीय सिंड्रेला दास को डेम्पो गोवा चैलेंजर्स ने अपनी टीम में शामिल किया।