वास्को दा गामा क्लब ने अर्जेंटीना के फॉरवर्ड खिलाड़ी कोलिडियो को किया साइन, 2029 तक के लिए हुआ करार (Image Source: IANS)
ब्राजील के फुटबॉल क्लब वास्को द गामा ने अर्जेंटीना के फॉरवर्ड खिलाड़ी फकुंडो कोलिडियो को साइन करने के लिए रिवर प्लेट क्लब के साथ समझौता किया है। रियो डी जनेरियो में मेडिकल टेस्ट के बाद 26 वर्षीय खिलाड़ी ने दिसंबर 2029 तक के लिए क्लब संग कॉन्ट्रैक्ट करने पर सहमति जताई है।
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वास्को द गामा ने अपने सोशल मीडिया पर कोलिडियो की क्लब की काली और सफेद शर्ट पहने हुए एक फोटो के साथ इस खबर की पुष्टि की।
स्थानीय मीडिया ने बताया कि वास्को इस अटैकर के इकोनॉमिक राइट्स (आर्थिक अधिकारों) के 50 प्रतिशत हिस्से के लिए 4.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेगा। बाकी 50 प्रतिशत खरीदने का विकल्प भी उसके पास होगा। 2023 में इंटर मिलान से आने के बाद कोलिडियो ने रिवर प्लेट क्लब के लिए सभी प्रतियोगिताओं में 86 मैच खेले।