विंबलडन: बुजकोवा और नवारो ने जीत के साथ तीसरे राउंड में जगह बनाई (Image Source: IANS)
मैरी बुजकोवा और एम्मा नवारो ने गुरुवार को विंबलडन 2026 के विमेंस सिंगल्स के तीसरे राउंड में जगह बना ली है। दोनों ही खिलाड़ी दो हफ्ते पहले नॉटिंघम ओपन के फाइनल में आमने-सामने थीं।
गुरुवार को लंदन के ऑल-इंग्लैंड क्लब में बुजकोवा ने इटली की क्वालीफायर टायरा कैटेरिना ग्रांट को सीधे सेटों में हराया, जबकि नवारो ने ओक्साना सेलेखमेतेवा को तीन सेटों में हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
नंबर 21 सीड बुजकोवा ने ग्रांट को 7-5, 6-3 से मात देकर तीसरी बार विंबलडन के तीसरे राउंड में जगह बनाई। उनका अब तक का सबसे अच्छा ग्रैंड स्लैम प्रदर्शन 2022 में ऑल इंग्लैंड क्लब में रहा था, जब वह क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थीं। चेक खिलाड़ी का इस सीजन में ग्रास कोर्ट पर रिकॉर्ड 7-2 का हो गया है।