विमेंस एचआईएल 2025-26: रांची रॉयल्स ने श्राची बंगाल टाइगर्स को 5-0 से रौंदा (Image Source: IANS)
महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2025-26 सीजन के अपने दूसरे मैच में रांची रॉयल्स ने मंगलवार को श्राची बंगाल टाइगर्स के खिलाफ 5-0 से शानदार जीत दर्ज की।
रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रांची रॉयल्स की तरफ से लुसीना वॉन डेर हेयडे ने दो गोल दागे, जबकि हन्ना कॉटर, ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी ने एक-एक गोल किया।
पहले हाफ में ही रांची रॉयल्स ने 17 सर्कल एंट्री कीं। पांचवें मिनट में, रांची रॉयल्स को मुकाबले का पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन सबाइन प्लोनिसन का शॉट पहले रशर से डिफ्लेक्ट हो गया।