एंड्रयू रॉबर्टसन ने लिवरपूल छोड़ने और टोटेनहम हॉटस्पर में शामिल होने के अपने फैसले के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि लिवरपूल के साथ मैंने सब कुछ जीता है। अब स्पर्स को ट्रॉफी जिताने में मदद करना चाहता हूं। टॉटेनहम ने स्कॉटलैंड के कप्तान रॉबर्टसन को फ्री ट्रांसफर पर साइन किया है। उनका कॉन्ट्रैक्ट जून में लिवरपूल के साथ खत्म हो गया था।
रॉबर्टसन ने जियोस्टार पर कहा, "लिवरपूल के लिए नौ साल खेलना एक लंबा समय है। मैंने बैज के लिए सब कुछ दिया और वहां सब कुछ जीता। लेकिन अपने करियर के इस पड़ाव पर एक नई चुनौती मिलना रोमांचक है। टोटेनहम हॉटस्पर की तरफ से प्रस्ताव मिलने पर मैं बहुत उत्साहित था। अब जब यह आ गया है, तो मैं यहां बसने और फैंस के लिए अपना श्रेष्ठ देने का उत्सुक हूं। मैं आगे बढ़ते रहना चाहता हूं, सुधार करते रहना चाहता हूं, और इस टीम को ट्रॉफी जिताने में मदद करना चाहता हूं।"
फुटबॉलर ने कहा, "टोटेनहम हॉटस्पर एक बहुत बड़ा क्लब है। ट्रेनिंग ग्राउंड, स्टेडियम, फैन बेस, सब कुछ टॉप क्लास है। मैं उनके नए स्टेडियम में कई बार खेला हूं, और मुझे पता है कि फैंस कितने पैशनेट हैं। वे सचमुच टीम को ऊपर उठा सकते हैं। मुझे लगता है कि यह एक ऐसा क्लब है जो सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। पिछले कुछ सीजन लीग में टोटेनहम के लिए आसान नहीं रहे हैं। वे उस लेवल तक नहीं पहुंच पाए हैं जिसकी फैंस उम्मीद करते हैं।"