जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जारी वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के आठवें दिन भारत को एक बार फिर पदकों की आस होगी। इस चैंपियनशिप में भारत 15 मेडल्स (6 गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज) के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि ब्राजील 37 मेडल्स (12 गोल्ड, 18 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज) के साथ शीर्ष पर है।
शनिवार को सुबह के सत्र (9 से 11.30 बजे तक) में भारतीय एथलीट्स महिला शॉट पुट, महिलाओं की लंबी कूद, पुरुष जेवलिन थ्रो, पुरुषों की 1500 मीटर दौड़, पुरुष शॉट पुट, महिलाओं की 200 मीटर दौड़, पुरुषों की 100 मीटर दौड़, महिलाओं की 400 मीटर दौड़, पुरुषों की 800 मीटर दौड़ और मिश्रित 4x100 मीटर रिले (हीट्स) में हिस्सा लेंगे।
शाम के सत्र (5 से 8.30 बजे तक) में महिला क्लब थ्रो, पुरुष शॉट पुट, महिला लंबी कूद, महिला 200 मीटर दौड़, पुरुष ऊंची कूद, पुरुष 100 मीटर दौड़, पुरुष जेवलिन थ्रो, महिला 800 मीटर दौड़, पुरुष 1500 मीटर दौड़ और मिश्रित 4x100 मीटर रिले (फाइनल) में भारत को अपने खिलाड़ियों से उम्मीदें होंगी।