साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को केप टाउन में खेले गए टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में 176 रन से जीत हासिल की। साउथ अफ्रीका ने सीरीज 2-1 से अपने नाम करते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) प्वाइंट्स टेबल में दूसरा पायदान हासिल कर लिया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान से खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
इस नतीजे से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम 75.00 पीसीटी के साथ शीर्ष पायदान पर मौजूद थी, जबकि न्यूजीलैंड (72.22 पीसीटी) दूसरे पायदान और साउथ अफ्रीका 66.67 पीसीटी के साथ तीसरे स्थान पर था।
हालांकि, इस मुकाबले के नतीजे के साथ प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ और ऑस्ट्रेलिया 13 में से 9 चार मैच गंवाने के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया, जबकि साउथ अफ्रीका ने 7 में से 5 मैच जीतकर दूसरा पायदान हासिल कर लिया। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 6 मुकाबलों में 4 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के बाद टॉप पर पहुंच गई है।