सेनेगल की राजधानी डकार में यूथ ओलंपिक गेम्स 2026 की शुरुआत एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुई है। सेनेगल के राष्ट्रपति बसिरू डियोमाये फेय ने आधिकारिक तौर पर खेलों के शुरुआत की घोषणा की।
अफ्रीका में पहली बार कोई ओलंपिक इवेंट हो रहा है और इसकी मेजबानी सेनेगल को मिली है। ओपनिंग सेरेमनी के दौरान अलग-अलग देशों से आए सैकड़ों युवा एथलीटों ने स्टेड अब्दुलाय वेड में परेड के दौरान अपने देशों का प्रतिनिधित्व किया।
ओपनिंग सेरेमनी में अफ्रीका के अतीत, वर्तमान और भविष्य को जोड़ने वाली यात्रा के माध्यम से सेनेगल की तेरंगा, या मेहमाननवाजी की परंपरा का जश्न मनाया गया। तीन सिंबॉलिक कैरेक्टर – अल्केबुलन, केब और सिटो – पर आधारित इस परफॉर्मेंस में पीढ़ियों के बीच सांस्कृतिक विरासत के हस्तांतरण (ट्रांसफर) और कॉन्टिनेंट के भविष्य को बनाने में युवाओं की भूमिका को दिखाया गया।