यूथ ओलंपिक: भारतीय दल में 17 एथलीट्स, जानिए किस इवेंट में कौन करेगा देश का प्रतिनिधित्व? (यूथ ओलंपिक: भारतीय दल में 17 एथलीट्स, जानिए किस इवेंट में कौन करेगा देश का प्रतिनिधित्व?)
समर यूथ ओलंपिक गेम्स 2026 की शुरुआत 31 अक्टूबर से होगी। 13 नवंबर तक चलने वाले इन गेम्स में भारत का 17 सदस्यीय दल कुल 11 खेलों में हिस्सा लेगा। सेनेगल के डकार, डायम्नियाडियो और सैली में आयोजित होने वाले इस मल्टी-स्पोर्ट इवेंट में भारत अपने पिछले शानदार प्रदर्शन को और बेहतर बनाने की कोशिश करेगा।
यूथ ओलंपिक का यह चौथा संस्करण अफ्रीकी खेलों के इतिहास में एक अहम पड़ाव होगा, क्योंकि डकार ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला पहला अफ्रीकी शहर बन गया है। इसमें लगभग 2,700 एथलीट 25 खेलों में 153 मेडल इवेंट्स के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
भारतीय दल में 11 महिलाएं और 6 पुरुष एथलीट्स शामिल हैं। 14 वर्षीय विंडसर्फर प्रियांशी पाटिल इस टीम की सबसे युवा सदस्य हैं, जो 8 से 12 नवंबर तक महिलाओं के विंडसर्फिंग इवेंट में हिस्सा लेंगी।