यूथ ओलंपिक 2026: इक्वाडोर की तैराक एस्पिनोसा ने जीता पहला गोल्ड मेडल (यूथ ओलंपिक 2026: इक्वाडोर की तैराक एस्पिनोसा ने जीता पहला गोल्ड मेडल)
इक्वाडोर की एल्विरा एस्पिनोसा ने रविवार को 'डकार यूथ ओलंपिक गेम्स 2026' का पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने महिलाओं की 400 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धा में 4:22.87 सेकंड का समय दर्ज करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
एस्पिनोसा ने 'सिन्हुआ' से कहा, "इन यूथ ओलंपिक खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीतकर मैं बहुत खुश हूं। मैं उन सभी लोगों की आभारी हूं, जिन्होंने मेरा समर्थन किया है।"
इक्वाडोर की इस तैराक ने 2026 साउथ अमेरिकन यूथ गेम्स में बनाए गए अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ समय (4:25.34) में सुधार किया। उन्होंने कहा, "मेरी अब तक की सभी प्रतियोगिताओं में यह मेरा सबसे अच्छा प्रदर्शन है, और यह स्वर्ण पदक सबसे बेहतरीन है।"