Uruguay beat Italy to lift U-20 World Cup trophy (Image Source: IANS)
फारवर्ड लुसियानो रोड्रिगेज के देर से गोल की मदद से उरुग्वे ने इटली पर 1-0 की जीत से अपना पहला अंडर-20 विश्व कप खिताब हासिल किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रोड्रिग्ज ने 86वें मिनट में हेडर से गोल दागा जिससे उरुग्वे ने टूनार्मेंट में यूरोपीय टीमों की लगातार चार जीत का क्रम तोड़ दिया।
उरुग्वे के 19 वर्षीय रोड्रिगेज ने कहा, हम विश्व चैंपियन हैं। और मैं क्या कह सकता हूं?