यूएस ओपन: सबालेंका का शानदार प्रदर्शन जारी, तीसरे राउंड में राखिमोवा को दी शिकस्त (यूएस ओपन: सबालेंका का शानदार प्रदर्शन जारी, तीसरे राउंड में राखिमोवा को दी शिकस्त)
शीर्ष वरीयता प्राप्त और दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन आर्यना सबालेंका ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क के लुइस आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में यूएस ओपन के महिला सिंगल्स के तीसरे राउंड के मैच में कामिला राखिमोवा को 6-3, 6-4 से हराया।
तेज धूप में नारंगी रंग की चमकदार किट पहनकर खेल रहीं आर्यना सबालेंका ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दुनिया की 92वें नंबर की खिलाड़ी राखिमोवा की कड़ी चुनौती का सामना किया और जीत हासिल कर लगातार पांचवें साल यूएस ओपन के चौथे दौर में जगह बनाई।
यूएस ओपन के छठे दिन हुए इस मैच से पहले आर्यना सबालेंका को ज्यादा मुश्किल चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा था। उन्होंने अपने पहले दो मुकाबलों में कुल मिलाकर सिर्फ 8 गेम गंवाए थे और कोर्ट पर केवल 2 घंटे 35 मिनट ही बिताए थे।