Saina nehwal
साइना नेहवाल: भारत की बैडमिंटन स्टार जिसने ओलंपिक में दिलाया भारत को पहला मेडल
हरियाणा के हिसार में जन्मीं साइना नेहवाल महज 8 साल की थीं, जब उनका पूरा परिवार हैदराबाद शिफ्ट हो गया। हैदराबाद आने के बाद साइना की बैडमिंटन के खेल में खास रुचि जागी। उन्होंने जल्द ही इस खेल में अपना करियर बनाने की ठान ली। साइना की मां उषा रानी नेहवाल खुद एक राज्य स्तर की बेहतरीन खिलाड़ी रही थीं। साइना के मन में मां का अधूरा सपना पूरा करने की भी चाहत थी। साइना जल्द ही इस खेल में रम गईं और एक के बाद एक उपलब्धियों को हासिल करना शुरू कर दिया।
2008 में हुए बीजिंग ओलंपिक साइना नेहवाल के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा। वह इस ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में सफल रहीं। इतने बड़े मुकाम पर मिली सफलता ने साइना को वो आत्मविश्वास दिया, जिसकी उनसे सख्त जरूरत थी। इसके बाद भारत की स्टार खिलाड़ी ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद अगले दो साल में साइना ने बीडब्ल्यूएफ हांगकांग ओपन, सिंगापुर और इंडोनिशिया ओपन का खिताब अपने नाम किया। खासतौर पर साल 2011 उनके करियर के लिहाज से सबसे शानदार साल रहा।
Related Cricket News on Saina nehwal
-
साइना नेहवाल: मां के सपनों को पूरा करने के लिए थामा बैडमिंटन, ओलंपिक में रचा इतिहास
Saina Nehwal: साइना नेहवाल भारतीय बैडमिंटन की पहली पोस्टर गर्ल हैं। साइना ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर न सिर्फ भारतीय बैडमिंटन को बुलंदी पर पहुंचाया, बल्कि वैश्विक मंचों पर देश के लिए पदक ...
-
साइना नेहवाल ने किया गठिया रोग से जूझने का खुलासा, इस साल के अंत तक ले सकती हैं…
Saina Nehwal: भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने खुलासा किया है कि वह गठिया (आर्थराइटिस) से जूझ रही हैं और इसी साल के अंत तक अपने खेल करियर के बारे में फैसला ...
-
साइना नेहवाल ने मुंबई के मोंटे साउथ में बैडमिंटन प्रो अकादमी का शुभारंभ किया
Badminton Pros Academy: ओलंपिक पदक विजेता भारतीय शटलर साइना नेहवाल ने यहां बायकुला के मोंटे साउथ में बैडमिंटन प्रो अकादमी शुरू की है। ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51