The steelers
युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप: टाई के साथ शुरू हुआ दिन हाई स्कोरिंग मुकाबले पर खत्म हुआ
यूपी फाल्कन्स और वास्को वाइपर्स के बीच खेला गया दिन का पहला मुकाबला काफी कांटेदार रहा। 36-36 की बराबरी पर खत्म हुए इस मुकाबले में यूपी फाल्कन्स की ओर से कुनाल भाटी ने 12 रेड प्वाइंट, जबकि वास्को वाइपर्स के सब्सटीट्यूट खिलाड़ी प्रिंस ने 11 रेड पॉइंट्स अर्जित किए। पूरे मैच में दोनों की टीमों का डिफेंस और अटैक बेहद शानदार रहा, जिसकी वजह से यह कह पाना बहुत मुश्किल था कि कौन टीम विजेता बनेगी। हालांकि आखिरी मिनट में प्रिंस की सफल रेड ने वाइपर्स को बराबरी दिलाई और मैच टाई पर समाप्त हुआ।
दिन के दूसरे मुकाबले में जूनियर स्टीलर्स ने चंडीगढ़ चार्जर्स पर 40-27 से धमाकेदार जीत दर्ज की। पूरे मैच में कभी भी स्टीलर्स ने अपनी पकड़ खोने नहीं दी और रेडिंग और डिफेंस का शानदार नमूना पेश किया। स्टीलर्स ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए बढ़त हासिल कर ली। मयंक सैनी और ऋतिक ने शानदार रेडिंग करते हुए टीम के लिए लगातार अंक जुटाए, जबकि योगेश चाहल और साहिल नरवाल ने डिफेंस संभाले रखा।अंतिम क्षणों में चंडीगढ़ चार्जर्स की तरफ से चेतन साहू और आयुष सिंह ने रेडिंग करके टीम को वापसी कराने की कोशिश की, लेकिन स्टीलर्स के डिफेंडरों के आगे उनकी एक न चली और स्टीलर्स ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए मुकाबले को 13 अंकों से अपने नाम कर लिया।
Related Cricket News on The steelers
-
पटना पाइरेट्स से होगा दबंग दिल्ली का मुकाबला; एलिमिनेटर में हरियाणा स्टीलर्स से भिड़ेगी गुजरात
Dabang Delhi: हरियाणा स्टीलर्स की सोमवार को पंचकुला में पुणेरी पलटन से हार ने प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 में चीजें तय कर दी हैं, जिससे एलिमिनेटर के लिए मंच तैयार हो गया है, जो ...
-
खिलाड़ियों की बॉन्डिंग ने हमें प्लेऑफ़ तक पहुंचने में मदद की : हरियाणा स्टीलर्स के मुख्य कोच मनप्रीत…
Haryana Steelers: पंचकुला (हरियाणा), 17 फरवरी (आईएएनएस) हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग के सीजन 10 के प्लेऑफ में छठा और अंतिम स्थान हासिल किया और मुख्य कोच मनप्रीत सिंह ने उनकी उपलब्धि के लिए ...
-
'हम शीर्ष चार स्थानों पर रहने की कोशिश करेंगे' : हरियाणा स्टीलर्स के मुख्य कोच मनप्रीत सिंह
Haryana Steelers: कोलकाता, 10 फरवरी (आईएएनएस) हरियाणा स्टीलर्स ने यूपी योद्धा को शुक्रवार को 50-34 से हराकर प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। ...
-
दबंग दिल्ली के खिलाफ हरियाणा स्टीलर्स जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेंगे
Haryana Steelers: हैदराबाद, 23 जनवरी (आईएएनएस) अपनी झोली में एक और बड़ी जीत के साथ, जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी हरियाणा स्टीलर्स 14 मैचों में 44 अंकों के साथ प्रो कबड्डी लीग तालिका में ...
-
पीकेएल 10 : रोहित गुलिया ने गुजरात के लिए फिर से खेलने पर जताई खुशी
Haryana Steelers: प्रो कबड्डी लीग का नया सीजन 2 दिसंबर को शुरू होने वाला है। इस बीच स्टार रेडर रोहित गुलिया अपनी टीम गुजरात जाइंट्स के लिए भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ...
-
पीकेएल : तमिल थलाइवाज को हराकर अभियान खत्म करना चाहेगी हरियाणा स्टीलर्स
अपने पिछले पांच मैचों में चार जीत के साथ, हरियाणा स्टीलर्स ने अपने प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है और मैट पर अपने कौशल का प्रदर्शन किया है। गुरुवार को यहां गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में ...
Cricket Special Today
-
- 31 Mar 2026 02:55