The uefa
PSG ने जीता UEFA Champions League का खिताब, पेनल्टी शूटआउट में आर्सेनल को हराया
हंगरी के बुडापेस्ट के पुस्कास एरिना में खेले गए यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल में आर्सेनल एफसी और पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा। पेनल्टी शूटआउट में आर्सेनल के स्टार खिलाड़ी गेब्रियल एक अहम पेनल्टी गंवा दी। इसका फायदा उठाकर पीएसजी ने शूटआउट जीत लिया और अपना यूरोपीय खिताब बरकरार रखा।
पीएसजी ने शूटआउट में अपनी पांच में से चार पेनल्टी पर गोल किए, और नूनो मेंडेस ने अपना एकमात्र प्रयास गंवा दिया, जबकि एबेरेची एजे और गेब्रियल ने फाइनल में आर्सेनल के लिए दो पेनल्टी गंवा दीं। मैच में काई हैवर्ट्ज ने गोल करके आर्सेनल को शुरुआती बढ़त दिलाई। हालांकि, ओस्मान डेम्बेले ने पेनल्टी पर गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।इसके बाद दोनों टीमों में से कोई भी निर्णायक गोल नहीं कर सकी और निर्धारित समय के अंत तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा, जिसके बाद मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।
Related Cricket News on The uefa
-
चेल्सी ने यूएफा कॉन्फ्रेंस लीग जीतकर यूरोपीय क्लब ट्रॉफियों का सेट पूरा किया
UEFA Conference League: चेल्सी ने पोलैंड के व्रोकला स्टेडियम में रियल बेटिस को 4-1 से शिकस्त दी। इसी के साथ चेल्सी इतिहास रचते हुए सभी पांच यूरोपीय क्लब ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई ...
-
यूईएफए चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में मैड्रिड, बायर्न, डॉर्टमुंड, विला के लिए 'करो या मरो'…
UEFA Champions League QF: पहले चरण में रोमांचक मुकाबलों और कई गोलों के बाद अब यूएफा चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल अपने अंतिम और निर्णायक चरण में पहुंच गए हैं। रियल मैड्रिड, बायर्न म्यूनिख, बोरुसिया ...
-
मकाबी तेल अवीव के सात विदेशी खिलाड़ियों ने इज़राइल लौटने से किया इनकार
UEFA Conference League: मकाबी तेल अवीव के सभी सात विदेशी खिलाड़ी बेलग्रेड में यूरोलीग खेल के बाद शुक्रवार को टीम के साथ इजराइल नहीं लौटे। ...
-
सीरी ए में इंटर मिलान की पहली हार
GERMANY VS THE NETHERLANDS: इंटर मिलान का सीरी ए में शानदार रिकॉर्ड टूट चुका है, क्योंकि उन्हें ससुओलो के खिलाफ 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। ...
-
एंटवर्प ने एईके एथेंस को हराकर यूएफा चैंपियंस लीग ग्रुप चरण में प्रवेश किया
UEFA Champions League: बेल्जियम के चैंपियन एंटवर्प ने एथेंस में यूएफा चैंपियंस लीग प्लेऑफ के दूसरे चरण में ग्रीस के एईके एथेंस पर 2-1 से जीत हासिल की और पहली बार ग्रुप चरण में आगे ...
-
मैनचेस्टर सिटी ने जीता यूईएफए सुपर कप, पेनल्टी शूटआउट में सेविला को हराया
UEFA Super Cup: इंग्लिश चैंपियन मैनचेस्टर सिटी ने सेविला को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अपना पहला यूईएफए सुपर कप खिताब जीता। ...
-
इटली ने यूरो क्वालिफायर में माल्टा को हराया
इटली ने यूरो 2024 के क्वालीफाइंग ग्रुप सी में इंग्लैंड से मिली हार के बाद वापसी करते हुए माल्टा पर 2-0 से जीत दर्ज की। ...